{"_id":"5ace56154f1c1b5f3e8b496f","slug":"51523471893-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव सड़ियापुर निवासी राजकुमार (45) तथा ग्राम धर्मपुरा निवासी शैलेेंद्र सिंह (58) बाइक द्वारा बुधवार को चंदक में अपने एक परिचित के यहां किसी काम से गए थे। लौटते समय ग्राम रतनपुर के सामने पहुंचने पर बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हेल्मेट पहना होता तो शायद बच सकती थी जान
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हेलमेट पहना होता तो शायद राजकुमार की जान बच सकती थी।