फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ई-रिक्शा चालक लूट के प्रयास में चार धरे

ई-रिक्शा चालक लूट के प्रयास में चार धरे

Thu, 29 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक लूट के प्रयास में चार धरे
हसनपुर। हसनपुर के संभल अड्डे पर ई-रिक्शा चालक को लूटने की कोशिश कर रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में लूट की कोशिश का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला शेखपुरा धर्मकांटे वाली गली निवासी वसीम पुत्र अहमद हुसैन ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार की शाम वह संभल अड्डे पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक आए और क्षेत्र के गांव हैबतपुर जाने की बात कहकर 50 रुपए में ई-रिक्शा तय किया था। जैसे ही रिक्शा कब्रिस्तान के पास पहुंचा। एक और युवक ने हैबतपुर जाने की बात कहकर ई-रिक्शा रोक लिया। इस दौरान चारों व्यक्तियों ने वसीम के हाथ पैर बांधकर उसे लूटने की कोशिश करने लगे। तभी वसीम ने शोर मचा दिया और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की और दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश का बैग वहीं छूट गया था। बैग में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने सैदनगली निवासी अंकुल सागर, गोपी, अवधेश एवं आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed