फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

Wed, 03 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला
हल्दौर।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा निवासी एक विवाहिता का शव घर में कमरे के अंदर पंखे पर लटका मिला। मायके वालों ने विवाहिता के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नूरपुर के गांव रामपुर विडार निवासी केहर सिंह सैनी ने अपनी पुत्री सोनम (21) की शादी छह माह पूर्व हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी घसीटा सैनी के पुत्र पंकज सैनी से की थी। मोहल्ले वासियों के अनुसार सोमवार रात सोनम का शव उसकी ससुराल में कमरे के पंखे से लटका मिला था। उसके गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। ससुरालियों के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले वासियों की घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी ससुराल पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक और नकदी मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए ससुराल वाले सोनम को प्रताड़ित कर रहे थे और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर विवाहिता के पति पंकज सैनी, ससुर घसीटा सैनी, सास सुनीता, ननद रिंकी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed