फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नोटिस का जवाब नही मिलने पर एक मेडिकल स्टोर व एक कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई

नोटिस का जवाब नही मिलने पर एक मेडिकल स्टोर व एक कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नोटिस का जवाब नही मिलने पर एक मेडिकल स्टोर व एक कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई
बिजनौर। बिना बिल का गिलीसरीन का नमूना फेल होने पर दो नोटिस का जवाब नहीं देने पर मेडिकल स्टोर मालिक को औषधि विभाग ने अंतिम नोटिस भेजा है। साथ ही निर्माता कंपनी को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। अब जवाब न दोने पर विभाग कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद के अमित मेडिकोज से औषधि विभाग ने मुजफ्फरनगर की एनके फार्मा कंपनी की गिलिसरीन का नमूना लिया था, उसका बिल भी नहीं मिला था। जांच में नमूना फेल पाया गया था। इस पर औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर मालिक को नोटिस भेजा था, लेकिन मेडिकल स्टोर मालिक को कोई जवाब नहीं आया था। विभाग ने दूसरा नोटिस जारी किया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं आया। विभाग ने अब मेडिकल स्टोर मालिक को तीसरा व अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने निर्माता कंपनी को भी नोटिस भेज कर जवाब मांगा है कि यह उनकी कंपनी की गिलीसरीन है या नही। विभाग ने कंपनी को जांच रिपोर्ट व एक नमूना भी भेजा है। वहीं दिव्या मेडिकल स्टोर चांदपुर से लिए गया गिलीसरीन का नमूना भी फेल हुआ था। इस मामले में कानपुर की गिलीसरीन कंपनी को नोटिस भेजा गया था लेकिन उसका भी जवाब नहीं आया। विभाग ने फिर कंपनी नोटिस व कानपुर के औषधि अनुज्ञापनधिकारी कानपुर को पत्र भेजा है। विभाग ने औषधि अनुज्ञापनाधिकारी को पत्र में कहा है कि वह कानपुर की कंपनी से जवाब दिलाए अन्यथा की स्थिति में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed