फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गांव तिसोतरा में जाट और दलित भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन

नांगलसोती/जलालाबाद (बिजनौर)।
गांव तिसोतरा में जाट एवं दलित बिरादरी के पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। मामले में ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने गांव पहुंचकर प्रकरण की जांच की।
गांव तिसोतरा में बुधवार रात करीब नौ बजे जाट एवं दलित पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। जाट पक्ष के होमगार्ड कुलदीप सिंह का आरोप है कि बुधवार की रात वह नांगल थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। गांव से बाहर बिजलीघर के निकट नहर पुलिया पर दलित बिरादरी के कुछ युवक खड़े थे। युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने वर्दी फाड़ते हुए जेब में रखे कुछ रुपये लूट लिए। वह युवकों से छूटकर गांव की ओर भागा। गांव में भी दलित बिरादरी के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हमले में जाट बिरादरी की ओर से संदीप को चोटें आईं। उधर, दलित बिरादरी के देवेंद्र का आरोप है कि परिवार में गुरुवार को आरिष्टी थी। शोक कार्यक्रम की परिचितों को सूचना देकर वह और उसके साथ दो लोग गांव लौट रहे थे। नहर की पुलिया के निकट जाट बिरादरी के लोगों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए अशोभनीय व्यवहार किया और मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर जाट बिरादरी के कई लोगों ने उनके घरों में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। घटना में दलित बिरादरी के गौरव एवं विकास घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर गौरव पुत्र संजय, ज्वाला, दीपक, देवेंद्र, अनोज, अनिकेत, गौरव के खिलाफ और देवेंद्र की ओर से ग्राम प्रधान कामेंद्र तोमर, कुलदीप, सुलदीप, जैकी, विवेक, संदीप, डैनी, संजय, आदेश, अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ महेश कुमार ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। सपा नेता महमूद कुरैशी ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed