फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   यूपी और उतराखंड पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान

यूपी और उतराखंड पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान

Mon, 25 Mar 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी और उतराखंड पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान
रायपुर सादात। यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से खनन माफिया के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। रविवार को दोनों प्रदेशों की पुलिस ने खो नदी से खनन कर रहे कोटद्वार क्षेत्र निवासी राजन पुत्र गोपाल को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ा लिया जबकि अन्य खनन माफिया अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर चालक राजन ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र निवासी बबलू, कुलदीप, मनदीप अवैध खनन में संलिप्त हैं और मौके से वाहन छोड़कर भागे है। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्राली आदि कब्जे में लिया है। टांडा माईदास पुलिस चौकी इंचार्ज हरेश शर्मा ने कब्जे में लिए सभी वाहनों को नगीना देहात थाने के सपुर्द किया है। नगीना देहात थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed