Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tent businessman from Kanpur dies after falling from his motorcycle while returning from a wedding procession

Banda News: बरात से लौट रहे कानपुर के टेंट व्यवसायी की बाइक से गिरकर मौत

Thu, 26 Nov 2026 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tent businessman from Kanpur dies after falling from his motorcycle while returning from a wedding procession
तिंदवारी (बांदा)। ममेरे भाई के भतीजे की शादी में शामिल होने आए टेंट व्यवसायी की बाइक से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव अमौली निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि चाचा लवकुश (52) अपने ननिहाल तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव आए थे। यहां ममेरे भाई चतुर सिंह के भतीजे शिव की बरात 25 नवंबर को हरियाणा जानी थी। बरात विदा करने के बाद लवकुश बुधवार शाम बाइक से गांव में मौसी के घर जा रहे थे।

इसी दौरान जौहरपुर-लंकापुरी-सरबहन ताला संपर्क मार्ग के मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तिंदवारी सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भतीजे ने बताया कि लवकुश टेंट का व्यवसाय करते थे। तिंदवारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed