फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फीका नदी पर मिले वृद्घा की शव की देवर ने शिनाख्त की

फीका नदी पर मिले वृद्घा की शव की देवर ने शिनाख्त की

Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
फीका नदी पर मिले वृद्घा की शव की देवर ने शिनाख्त की
अफजलगढ़। गांव जयनगर के समीप मिली वृद्धा के शव की शनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का लगेगा।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाने के गांव ताराबाद शरीफनगर निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र तोता सिंह ने शव की शनाख्त अपनी भाभी ओमवती पत्नी डालचंद के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। सोमवार को सवेरे 11 बजे से घर से लापता थी। गांव जयनगर से लगभग एक किमी दक्षिण पश्चिम दिशा में फीका नदी के किनारे सोमवार को एक 65 वर्षीय वृद्धा का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के गांववासियों से शव की शनाख्त कराई, लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी। मंगलवार को वृद्धा के देवर ने मोर्चरी पहुंचकर महिला की शनाख्त कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि वृद्धा का शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed