{"_id":"5c83fd68bdec2214720fa141","slug":"41552153960-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दिये ही दूसरे युवक से कर लिया निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना तलाक दिए किया निकाह
विज्ञापन
बिजनौर। एक व्यक्ति की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरे युवक से निकाह कर लिया। पीड़ित ने एसडीएम नजीबाबाद को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किरतपुर के मोहल्ला बुद्धपाड़ा निवासी शरीफ अहमद ने एसडीएम नजीबाबाद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2001 में हुआ था। कुछ दिनों बाद ही पत्नी-पत्नी में विवाद रहने लगा। कुछ गणमान्य नागरिकों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़े दिनों बाद ही उसकी पत्नी ने मोहल्ले के एक युवक से निकाह कर लिया। वर्तमान में वह आरोपी के घर पर रह रही है। तथा उसके माता-पिता को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके बच्चों के साथ आरोपी युवक और महिला गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने एसडीएम से गुहार लगाई है कि आरोपी उसके माता-पिता और बच्चों के साथ कोई भी संगीन वारदात कर सकते हैं। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।