{"_id":"5c6b04b1bdec221a3766946a","slug":"41550517425-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन पर चारा काटने पर भाई भाभी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में साझे की चारा काटने की मशीन को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद में भाई व उसकी पत्नी ने अपनी भाभी को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव के हरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके घर में साझे की चारा काटने की मशीन है। जिस पर वह अपनी पत्नी ह्देश के साथ चारा काटने जा रहा था। मशीन पर चारा काटते हुए उसका भाई आ धमका। वह मशीन पर चारा काटने का विरोध करने लगा। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।