फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्राम प्रधान के घर 15 लाख की चोरी

ग्राम प्रधान के घर 15 लाख की चोरी

Sat, 06 Oct 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर 15 लाख की चोरी
शिवाला कलां। चोरों ने शुक्रवार की रात गांव रुस्तमपुर ढाकी में ग्राम प्रधान के मकान से एक लाख की नकदी और जेवर सहित 15 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। सीओ चांदपुर ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रुस्तमपुर ढाकी के ग्राम प्रधान समरपाल सिंह के मुताबिक शुक्रवार की रात वह किसी समय दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। चोरो ने सेफ, संदूक के ताले तोड़कर 1.10 लाख रुपये, सोने की तीन चेन, चूड़ियों केे तीन सेट, अंगूठी, गले के सेट व चांदी के जेवर सहित करीब 15 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह लगा। सेफ संदूक के टूटे ताले और घर में सामान बिखरा देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह ने मौके का मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। समारपाल सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष अमन सिंह का कहना है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कही नशा सुंघाकर तो नहीं की चोरी
चोरों ने ग्राम प्रधान के मकान में घटना का अंजाम देने से पहले मकान में सो रहे परिवार वालों को शायद कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था, इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक समरपाल सिंह, उनकी पत्नी के अलावा उनका पुत्र व पुत्रवधु सभी मकान में सोए हुए थे। चोरों ने इतनी बड़ी घटना का अंजाम दे दिया फिर भी किसी को भनक नही लगी। समरपाल सिंह ने भी बताया कि सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो सबके सिर भारी लग रहे थे और उन्हे चक्कर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed