फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रशासन ने डेढ़ घंटे तक खंगाली जेल

प्रशासन ने डेढ़ घंटे तक खंगाली जेल

Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने डेढ़ घंटे तक खंगाली जेल
बिजनौर। बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जिला जेल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अफसरों की टीम ने बुधवार को छापा मारकर पूरी जेल को डेढ़ घंटे तक खंगाला। एक-एक बैरक की तलाशी ली पर जेल में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को डीएम अटल कुमार रॉय, एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी महेश कुमार ने कई एसडीएम और पुलिस के साथ जेल में छापा मारा। इस दौरान सभी बैरक की तलाशी ली गई। बंदियों का सामान चैक किया गया। पर जेल में कुछ नहीं मिला। अफसरों ने इस दौरान बंदियों से बात की। जेल में सुल्तानपुर का इंद्रजीत समेत कई जिलों के बदमाश बंद है। अफसरों ने जेल में छोटे व बड़े बंद सभी बदमाशों के बारे में जेल अफसरों से जानकारी ली। जेल में प्रशासन के छापे के दौरान खलबली मची रही। जेल अधीक्षक आरके मिश्रा के मुताबिक जेल में सब कुछ ठीक मिला है। सभी बैरकों की तलाशी ली गई। अफसरों की टीम खुद तलाशी लेने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed