{"_id":"5a21b1144f1c1b86698bf0db","slug":"41512157460-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। बस की चपेट में आकर स्कूटी पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला का पति बाल बाल बच गया।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दरगोहपुर बहादुरपुर निवासी केहर सिंह अपनी पत्नी पूनम 35 वर्ष के साथ नगीना से स्कूटी से अपने गांव जा रहा था। दुपहर करीब दो बजे जब वह नगीना-अकबराबाद मार्ग स्थित गांव धर्मपुरा के पास पहुंचा तो नगीना की ओर से आ रही बस की चपेट में आकर उसकी पत्नी पूनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे ले लिया, मौके से बस का ड्राईवर बस छोड़ कर फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बस के ड्राईवर की तलाश की जा रही है व बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।