फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समूह बनाकर महिलाओं से ठगी करने का आरोपी दबोचा

समूह बनाकर महिलाओं से ठगी करने का आरोपी दबोचा

Thu, 28 Sep 2017 06:09 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
समूह बनाकर महिलाओं से ठगी करने का आरोपी दबोचा
शिवाला कलां/नूरपुर। शिवाला कलां पुलिस ने समूह बनाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ठग अपने एक अन्य साथी के साथ फीना, हल्दौर के अलावा कई जनपदों में महिलाओं से लगभग आठ लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से करीब 40 हजार रुपये, मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


गांव फीना निवासी योगेश कुमार ने 20 सितंबर को दो युवकों पर गांव की करीब 35 महिलाओं से समूह बनाने के नाम पर 92 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के मुताबिक बुधवार की शाम तीन बजे पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सुमित निवासी गांव भनेड़ा जट थाना बाबरी जनपद शामली को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 40 हजार की नकदी व मोबाइल और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह अपने साथी भूषणलाल निवासी ग्राम सलालपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के साथ महिलाओं को समूह बनाकर पैसे कमाने का झांसा देकर ठगी करता था। बताया कि पहले वह एक सदस्य बनाने वाली एक संस्था में काम करता था और वहीं उसकी मुलाकात भूषणलाल से हुई। बाद में दोनों ने मिलकर महिलाओं से ठगी करने का धंधा शुरूकर दिया। सुमित ने पुलिस को बताया कि वह फीना से 92 हजार, हल्दौर के गांव भवानीपुर कलिया से 53 हजार के अलावा जनपद हापुड़, बुलंदशहर, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनुपर आदि में करीब आठ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। ठगे गए रुपये से भूषणलाल ने अपने गांव में एक मकान बनाया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवाला कलां व हल्दौर थाने में ठगी का मामला दर्ज है। अन्य जनपदों से भी इस प्रकार के मामलों का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार सुमित का चालान कर दिया गया है और भूषणलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


इस प्रकार करते थे महिलाओं से ठगी
पुलिस के अनुसार सुमित और भूषणलाल उस गांव में जाते थे जहां पहले से ही वित्तीय समूह चल रहे हो। वह गांव की महिलाओं को अधिक ब्याज देने का झांसा देकर उनसे पैसे एकत्र कर लेते थे और फिर उन रुपये को एक लिफाफे में रखकर महिलाओं की नजर बचाकर रुपये का लिफाफा खाली लिफाफे से बदल देते थे। बाद में खाली लिफाफा समूह की मुखिया महिला को देकर लिफाफा दो दिन बाद खोलने की बात कहकर चले जाते थे। हर बार ठगी करने के लिए वह नया सिम कार्ड लेते थे और ठगी करने के बाद नंबर बंद कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह बनाकर महिलाओं से ऐंठते थे रुपये
एक अन्य साथी है फरार, पुलिस की दबिश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed