{"_id":"594ac1b24f1c1b465c8b46e6","slug":"41498071474-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर चीनी मलि के 31 कट्टों के किसान के गन्ने के खेत से बरामद होने पर मिल और आरपीएफ कर्मचारियों में खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धामपुर चीनी मलि के 31 कट्टों के किसान के गन्ने के खेत से बरामद होने पर मिल और आरपीएफ कर्मचारियों में खलबली
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिले धामपुर चीनी मिल के 31 कट्टे
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर।
धामपुर मिल की चीनी के 31 कट्टे के मिल के पास रेलवे लाइन के पार एक किसान के गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले हैं।
मिल के अधिकारियों का कहना है कि चीनी उनके गोदाम से चोरी नहीं हुई है। यहां माल पूरा है। उन्होंने आशंका जताई है कि मालगाड़ी से असम जाने के लिए लोडिंग हुई थी, उसकी किसी रैक की सील तोड़कर यह चीनी चोरी कर खेत में छिपाई गई है। उधर, आरपीएफ के चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने का कहना है कि यह चीनी मिल से चोरी हुई होगी। माल यहां से गंतव्य रवाना करने से सभी रैक की सील अच्छी तरह जांच ली गई थी। मिल के चीनी गोदाम के प्रभारी अरुण कुमार वशिष्ठ का कहना है कि मिल की 42 रैक में करीब 26,300 कुंतल चीनी असम के लिए लोड कराई गई थी। सभी रैकों को सील कर रेलवे की सुपुर्दगी में दे दिया था। खेत में धामपुर चीनी मिल के 31 कट्टे बरामद हुए हैं, वह मालगाड़ी से ही चोरी हुए हैं। गोदाम में चीनी का स्टाक पूरा है।
इससे पूर्व बुुधवार को खेत में चीनी के कट्टे होने की सूचना से मिल में खलबली मच गई। मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो कोतवाल मौके पर पहुंचे। उनके कहने पर मिल अफसरों ने कट्टे उठवाकर अपनी सुपुर्दगी में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिए हैं। आरपीएफ के प्रभारी जयपाल सिंह के मुताबिक, वे केवल सील चेक करते हैं। किस रैक में कितना माल है, यह चेकिंग नहीं की जाती।
गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई
मिल और आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि उनके स्तर से मामले की जांच होगी। जिस प्वाइंट पर गड़बड़ी पाई जाएगी, संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले जांच की जा रही है।