फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुर्गे मांगने वाले सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुर्गे मांगने वाले सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुर्गे मांगने वाले सिपाही के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज
मुर्गे मांगने वाले सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर/ नगीना। आईपीएस अफसर के नाम पर सट्टा माफिया से चार देशी मुर्गे मांगन वाले सिपाही के खिलाफ चुनाव ड्यूटी से गायब रहने के मामले में थाने में एसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं। सिपाही के खिलाफ मुर्गे मांगने के मामले में एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

नगीना थाने में तैनात सिपाही बालिस्टर की ड्यूटी बाराबंकी के बाद 12 मई को आजमगढ में होने वाले चुनाव में लगी थी। चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाकर बालिस्टर रविवार को नगीना में ही घूमता मिला है। बालिस्टर की एक आडियो वायरल हुई है। आडियो में वह आईपीएस अफसर के नाम पर सटटा माफिया शमशाद से चार देशी मुर्गे मांग रहा है। कह रहा है कि आईपीएस अफसर के रिश्तेदार आ रहे हैं ।उनके लिए ये देशी मुर्गे चाहिए। शमशाद के मुर्गे नहीं देने पर रविवार को पुलिस ने शमशाद का सटटे की खाईबाडी व तमंचा रखने में चालान कर दिया। आडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। थाना प्रभारी आईपीएस सत्यजीत गुप्ता की ओर से सिपाही के ड्यूटी से गायब रहने के मामले में नगीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी संजीव त्यागी ने सट्टा माफिया से मुर्गे मांगने के मामले में सिपाही के खिलाफ जांच शुरू करा दी हैं। नगीना थाने के प्रभारी आईपीएस सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक उनके नाम पर सट्टा माफिया ये चार देसी मुर्गे मांगने के मामले में सिपाही बालिस्टर के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट एसपी संजीव त्यागी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed