फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज
दुकानदार से मारपीट और लूटपाट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नकुड़। कस्बे के जनक बाजार में दो दिन पूर्व कपड़े वापस करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने ग्राहक पक्ष के पांच लोगों को नामजद करने के साथ ही चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राहक पक्ष की ओर से युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि दो दिन पूर्व कस्बे के जैन चौक के पास जनक बाजार में विशाल की गारमेंट्स की दुकान पर कपड़े वापस करने को लेकर दुकानदार और ग्राहक पक्ष में मारपीट हो गई थी। इस झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोटें आ गई थीं। दुकानदार विशाल ने एक लड़की सहित पांच लोगों को नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने तथा दुकान के गल्ले से 9000 रुपये की नगदी और काउंटर पर रखे नए कपड़े लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि दुकानदार विशाल की तहरीर पर आरिफ , शाकिर, उस्मान व शाहिद निवासी मोहल्ला बंजारान तथा काला निवासी नई बस्ती नकुड़ सहित चार अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राहक पक्ष की ओर दुकानदार विशाल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed