फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तौल लिपिक से मारपीट

तौल लिपिक से मारपीट

Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
तौल लिपिक से मारपीट
हल्दौर (ब्यूरो)। गांव शेररपुर कल्याण में बिलाई शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा है। इस पर नवनीत कुमार तौल लिपिक है। तौल लिपिक के अनुसार शनिवार की शाम केंद्र पर गन्ना तुलवाई कार्य चल रहा था। इसी गांव का ही किसान जयपाल सिंह ने एडवांस गन्ना डालने के लिए तौल लिपिक से बहस शुरू कर दी। तौल लिपिक ने एडवांस में गन्ना डलवाने से साफ इंकार कर दिया। किसान और उसके पुत्र ने तौल लिपिक के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर किसान ने तौल लिपिक को पीटा। लिपिक ने मामले से मिल अधिकारियों को अवगत कराया। मिल अधिकारी पीड़ित तौल लिपिक के साथ रविवार को थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित तौल लिपिक की तहरीर पर उसके साथ मारपीट करने वाले आरोपी किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed