फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अभाविप के कार्यकर्ताओं ने एसबीडी कालेज में तोड़ फोड़ की

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने एसबीडी कालेज में तोड़ फोड़ की

Fri, 15 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने एसबीडी कालेज में तोड़ फोड़ की
धामपुर (बिजनौर)। सुविधाओं की मांग करते हुए मोरनी देवी छात्रावास की छात्राओं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने बृहस्पतिवार को एसबीडी कॉलेज में जमकर उत्पात मचाया। प्रबंधक कक्ष में बनी किचन में तोड़फोड़ की। गैस सिलेंडर का पाइप निकाल दिया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। महात्मा गांधी की तस्वीर भी तोड़ डाली। इस अफरा तफरी में जहां कई शिक्षिकाओं को चोट लगी है, वहीं छह छात्राएं बेहोश हो गई। छात्राओं को निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया गया है। हैरत की बात यह रही कि कॉलेज में मौजूद पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विवेक राज सोनी के नेतृत्व में मोरनी देवी छात्रावास में रहने वाली छात्राएं 11 बजे एसबीडी कॉलेज पहुंची और प्रबंधन ने समस्या का निदान कराने की मांग करने लगी। छात्रा मानसी, कनिका, पल्लवी, अर्चना, भारती, मोनिका आदि का आरोप है कि छात्रावास का संचालन कॉलेज प्रबंधन की ओर से होता है। प्रबंधन के अनुरूप पैसे देने के बाद भी उन्हें छात्रावास में कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्हें जो खाना दिया जा रहा है, वह घटिया किस्म का है। उसमें कीडे़ निकलना आम हो गया है। छात्राओं ने खाना पकाने वाले को मानक के अनुरूप वेतन देने, कॉलेज का श्वेत पत्र जारी करने, हॉस्टल में सुरक्षा कर्मी तैनात करने, शुद्ध पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। आरोप है कि काफी देर तक मांगों को अनसुना करने पर छात्राएं भड़क गई। उन्होंने कॉलेज में जमकर उत्पात मचाया। इससे मची अफरा तफरी में छात्रा भावना, अर्चना, अंजुम, अनुराधा, रविंद्र कौर और शिवांसी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इन सभी छात्राओं को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में आकाश माहेश्वरी, सौरभ जौशी, विशाल वर्मा, रवि चौधरी, उज्ज्वल रस्तौगी, अतुल सैनी, अंकित ठाकुर, आकाश सैनी, पंकज सैनी रहे। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगों को 24 घंटे में पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। इस दौरान सूचना पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन वे मूक दर्शक ही बने रहे।
विज्ञापन


नहीं बताई समस्याएं : प्राचार्य
प्राचार्य डा. पूनम चौहान का कहना है कि आंदोलनकारी छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा करने से पहले उन्हें किसी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया। यदि ऐसा किया होता तो उनकी नैतिक दायित्व है कि वह समस्या का तुरंत निदान करवा देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश मंत्री समेत कई के खिलाफ तहरीर
प्राचार्य डॉक्टर पूनम चौहान ने कॉलेज में हुई तोड़फोड़ के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विवेक राज सोनी को नामजद करते हुए कई के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि प्रदेश मंत्री अपने साथ कई युवकों को महिला कॉलेज में लेकर पहुंचे। कॉलेज में पहुंचकर कक्षाओं का जबरन बहिष्कार कराया। जिन शिक्षिकाओं ने विरोध किया, उनके साथ अभद्रता की। प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल पर कुर्सी उठा कर जानलेवा हमला करने और किचन की क्रॉकरी को तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। उधर, ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ सुशील कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed