{"_id":"59aef1d84f1c1b70078b46ff","slug":"31504637400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक की शिक्षिका पत्नी के सिर में तमंचे की कट से किया प्रहार, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक की शिक्षिका पत्नी के सिर में तमंचे की कट से किया प्रहार, मोबाइल लूटा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका से 20 लाख रंगदारी मांगी, तमंचे बट से पीटा
धामपुर/नहटौर(बिजनौर)। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर डिवीजन कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक का आरोप है कि उससे बदमाश 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। बताया कि उसकी पत्नी नहटौर थाने के गांव रूखड़ियों प्राइमरी स्कूल में मुख्याध्यापक है, स्कूल में दो बदमाश बाइक से पहुंचे और 20 लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट से हमला कर दिया और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
सुनील कुमार के मुताबिक पिछले डेढ़ माह से उनका परिवार दहशत में है। 20 लाख की रंगदारी का धमकी भरा पत्र उसे 14 जुलाई को मिला था। इसके बाद 31 जुलाई को डाक द्वारा फिर से ऐसा ही पत्र भेजा गया। दोनों बार सीओ को जानकारी दी गई, लेकिन उन्हें जांच का आश्वासन देकर लौटा दिया गया। बताया कि उनकी पत्नी ऊषा देवी नहटौर थाने के गांव रूखड़ियों गांव के प्राइमरी स्कूल में मुख्याध्यापक है। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे बाइक से दो बदमाश स्कूल में पहुंचे। बदमाशों ने स्कूल की मुख्याध्यापक के बारे में पूछा और 20 लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी के सिर में तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। बदमाश उसका मोबाइल फोन लूट कर ले गए। इस घटना की तहरीर नहटौर थाने में दी गई है। उधर, सीओ सुशील कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।