{"_id":"595e84754f1c1bc0728b4580","slug":"31499366517-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में हुए पथराव में तीन घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में हुए पथराव में तीन घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को लेकर गांव में पथराव, तीन घायल
चांदपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच पथराव में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
इस दौरान गांव में फायरिंग की सूचना पर सीओ यशपाल सिंह और कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह गांव पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पास के थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते युवक के मकान पर आ गई थी। युवती की गांव में भी रिश्तेदारी है। युवती के आने की भनक लगने पर उसके परिजन गांववासियों को लेकर आ गए। आरोप है कि इन्होंने एक मकान की छत पर चढ़कर युवक के घर पर पथराव कर दिया। इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के गांव में पहुंचते ही पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक मकान से दो युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाली निरीक्षक ने गांव में फायरिंग से इनकार किया है।