फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   25 lakhs of liquor caught

अरुणा प्रदेश से लाया गया शराब का जखीरा पकड़ा

Wed, 15 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 15 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs of liquor caught
शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देतीं सीओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में निकाय चुनाव के लिए चोरी छिपे गैर राज्य की शराब की खूब तस्करी हो रही है। एसपी के निर्देश पर सोमवार की रात आबकारी विभाग और नूरपुर पुलिस ने शराब का अवैध जखीरा पकड़ा। तीन तस्करों को भी दबोचा है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश से लाई गई है।
विज्ञापन
सीओ चांदपुर अंजू जैन के मुताबिक नूरपुर में स्योहारा मार्ग पर गांव ढ़ीकली के पास बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में खड़े ट्रक में लदी अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब की 1105 पेटी पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से चांदपुर थाने के गांव भसौड़ी निवासी सरवन सिंह, नूरपुर थाने के गांव गुनियापुर निवासी नरेश कुमार और हरियाणा के जिला हिसार के गांववासी आजम शाहपुर निवासी अनंतराम दबोचा गया। सरगना यूसुफ निवासी गांव बेड़ा थाना नूरपुर, रजनीश शर्मा निवासी गांव बिसनपुरा थाना स्योहारा, निरिश कुमार उर्फ बिल्लु गुप्ता निवासी चांदपुर के अलावा दो अन्य तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए शराब तस्करों से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए। शराब तस्करों ने चोकर में छिपा रखी थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। ट्रक की पटियाला से सीतापुर तक चोकर ले जाने के लिए बिल्टी भी बनी थी।
विज्ञापन
शराब के साथ तस्कर को दबोचा नगीना। आबकारी इंस्पेक्टर सविता चौधरी ने बताया कि नगीना बूढ़ावाला से नगीना की ओर आ रही एक इंडिका कार के रोककर तलाशी ली तो ढाई पेटी हरियाणा मार्का शराब के पव्वे बरामद किए गए। गांव बूढ़ावाला निवासी तस्कर जोहरा सिंह का दबोच लिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। इसके अलावा पुलिस ने गांव काजीवाला निवासी ऋषिपाल और गांव हीरावाली निवासी गौतम को गांव काजीवाला में नहर के पास से 20-20 लीटर शराब के साथ दबोचा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed