{"_id":"5cdb0bf8bdec2207836083a0","slug":"21557859320-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश की कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुकेश की कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश की कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग
नजीबाबाद/बड़िया (बिजनौर)। बसपा नेता गुड्डू पंडित के भाई मुकेश शर्मा ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
यमुनापुरम जिला बुलंदशहर निवासी बसपा नेता गुड्डू पंडित के भाई मुकेश शर्मा ने सोमवार रात थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह सुरक्षा कर्मियों के साथ कार से नोएडा से बिजनौर होते हुए लैंसडाउन (कोटद्वार) जा रहे थे। नजीबाबाद से कोटद्वार जाते समय पंजाबी ढाबे से करीब 100 मीटर आगे बाइक सवार बदमाशों ने कार को रुकने का इशारा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कार की पिछली सीट पर बैठे सुरक्षा कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें नीचे झुकाकर उनकी जान बचाई। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा फायरिंग से उनकी कार के शीश टूट गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना यूपी 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मुकेश शर्मा ने थाना प्रभारी संजय पांचाल से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। मंगलवार को करीब एक बजे पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना स्थल की जांच के बाद मामला संदिग्ध लगा रहा है।
धमकी भरा फोन आने के बाद हुई घटना
नजीबाबाद। मुकेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें धमकी भरा फोन आया था। फोन पर उन्हें, उनके परिवार पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बदमाश उनकी रैकी कर रहे थे। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उन पर जानलेवा हमला किया है।