{"_id":"5bddf104bdec22694b42bb08","slug":"21541271812-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम की हिरासत में दिव्यांग की जहर खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम की हिरासत में दिव्यांग की जहर खाने से मौत
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत में युवक ने खाया जहर, मौत
हीमपुर दीपा(बिजनौर)। हरिनगर गांव में आबकारी विभाग की टीम की हिरासत में एक दिव्यांग युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर टीम ने दिव्यांग को उसके घर छोड़कर चली गई। उपचार के लिए ले जाते समय दिव्यांग ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अफसरों के हाथपांव फूल गए। विभाग की टीम इस मामले में लीपापोती करने में जुटी है।
ग्रामीणों के मुताबिक हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर में शुक्रवार देर शाम आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर 45 वर्षीय दिव्यांग छोटे सिंह सैनी को दबोच लिया। टीम ने उसके पास से कच्ची शराब बरामद की। ग्रामीणों ने बताया कि छोटे सिंह सैनी ने टीम की हिरासत में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर टीम ने आननफानन में छोटे सिंह को बेहोशी की हालत में उसको उसके घर हरिनगर छोड़ गई। परिजन 108 एंबुलेंस से उसको स्याऊ स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उस पर हीमपुर दीपा थाने में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के दो मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी विभाग की टीम के द्वारा पकड़े जाने पर छोटे सिंह ने जहर खाया। वहीं परिजन कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा वह इसका पता करा रहे हैं। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।