फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संभल की महिला का अमरोहा में मिला शव

संभल की महिला का अमरोहा में मिला शव

Thu, 06 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
संभल की महिला का अमरोहा में मिला शव
अमरोहा। संभल की महिला की लाश डिडौली क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला तीन दिन पहले अपनी बेटी के घर कहकर निकली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी जावित्री (55) की बेटी की शादी क्षेत्र के गांव नरैठा में हुई थी। तीन दिन पहले जावित्री अपनी बेटी के घर जाने को कहकर निकली थी। लेकिन वह बेटी के घर नहीं पहुंच सकी। जिससे परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने असमोली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की शाम साढ़े चार बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खैयामाफी स्थित एक गन्ने के खेत में महिला का शव मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि महिला की शिनाख्त जावित्री के रूप में हुई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों न भी किसी से भी रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जावित्री की मौत का राज खुल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed