{"_id":"5ae0cc074f1c1b9e098b68b0","slug":"21524681735-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मिट्टी के अवैध खनन में छह ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मिट्टी के अवैध खनन में छह ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के अवैध खनन में छह ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
रेहड़। पुलिस ने अलीगंज व हसनपुर में मिट्टी से भरे छह ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया। बताया गया कि यह लोग बगैर परमिशन के पिछले काफी समय से मिट्टी का अवैध तौर से खनन कर रहे थे। मामले की सूचना से उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि अमानगढ़ वन रेंज से सटे गांव अलीगंज में पिछले तीन दिनों से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी से भरे चार ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। गांव हसनपुर में भी अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है। उधर थानाध्यक्ष रमेश सिंह का कहना है कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। खनन विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।