फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दोस्त को शराब पिलाकर सरियों से पीटकर मार डाला

दोस्त को शराब पिलाकर सरियों से पीटकर मार डाला

Fri, 15 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
दोस्त को शराब पिलाकर सरियों से पीटकर मार डाला
मंडावर। छुट्टी पर घर आए एक युवक की दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद सरियों से पीटकर हत्या कर दी। युवक के पिता ने दो दोस्तों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर जमाल उर्फ इनामपुरा के धर्मपाल सिंह का बेटा टिकेंद्र (27) दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार शाम को वह छुट्टी पर घर आया था। धर्मपाल सिंह ने बताया कि टिकेंद्र को उसके दोस्त गांव वजीदपुर निवासी सौरभ और इनामपुरा निवासी मुकुल अपने साथ घर से ले गए। वह शाम को करीब पांच बजे घायल अवस्था में घर आया। उसके कई जगह चोट के निशान थे और नशे की हालत में था। उसने उन्हें बताया कि सौरभ और मुकुल ने उसको सरियों से पीटा है। परिजनों ने गांव के ही एक चिकित्सक से उसका उपचार कराया। युवक रात को अपने कमरे में जाकर सो गया था, सुबह जब वह उसे जगाने के लिए गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी करीब चार साल की एक बेटी है।
विज्ञापन

वहीं गांव वालों का कहना है कि बुधवार को उसकी पत्नी भी दिल्ली से साथ आई थी। दिल्ली के एक दोस्त की कार से टिकेंद्र पत्नी और बच्ची के साथ आया था। शाम को दिल्ली वाला दोस्त ही टिकेंद्र को घर पर छोड़कर गया है। उसकी पत्नी बृहस्पतिवार को अपनी कोई परीक्षा बताकर दिल्ली वाले दोस्त के साथ ही चली गई थी। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed