{"_id":"59a70ada4f1c1b07278b484b","slug":"21504119514-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन स्नेचर को पुलिस को सौंपा
बिजनौर । साकेत कॉलोनी निवासी हरीश्चंद्र की पत्नी अनीता तहसील में कार्यरत है। मंगलवार रात वह अपनी मां को दवाई दिलाकर ई रिक्शा से घर लौट रही थी। पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले के सामने बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक युवक ने बाइक से उतरकर अनीता के गले से सोने की चेन खींच ली। विराध करते हुए अनीता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गऐ। युवक ने भागकर बाइक पर बैठने की कोशिश की , लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया । इस बीच दुसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। भीड़ ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में पकडे़ गए युवक ने अपने नाम नीरज निवासी किरतपुर बताया है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक फरार युवक का नाम सोनू निवासी किरतपुर है और लूटी गई चेन भी उसी के पास है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।