{"_id":"599736144f1c1b2a5f8b4ca5","slug":"21503082004-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में मौत के घाट उतारा
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर। ग्राम बगनला में चार लोगों ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में पास के गांव प्रेमनगर निवासी एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ग्राम बगनला के तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
नगीना देहात थाना अंतर्गत आने वाले गांव प्रेमनगर व बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव बगनला पास-पास स्थित है। ग्राम प्रेमनगर निवासी मोनू सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी बलवेंद्र सिंह जो गांव बगनला निवासी बलवीर सिंह का रिश्तेदार है। बृहस्पतिवार रात बलवेंद्र उसके छोटे भाई मनोज को बगनला जाने के लिए घर से बुला ले गया था। कुछ देर बाद बलवेंद्र अकेला यह सूचना देने उसके घर आया कि कहासुनी हो जाने पर बगनला निवासी मस्तू के तीन पुत्र सदन, रोहित व शौनाथ और उनका साथी सोनू पुत्र डालचंद मनोज को लाठी-डंडों से पीट रहे। यह सुनकर वह गांववालों को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचा तो वहां रास्ते में बलवीर सिंह की झोपड़ी के पास उसका छोटा भाई मनोज बेसुध पड़ा मिला। इसको उपचार के लिए बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था कि मनोज (26 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मोनू सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।