फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समीपुर में बारात चढ़त के दौरान महिला के निकट फटा गोला

समीपुर में बारात चढ़त के दौरान महिला के निकट फटा गोला

Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
समीपुर में बारात चढ़त के दौरान महिला के निकट फटा गोला
बारात में छोड़े गए गोले से महिला घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद। नांगलसोती के सराय आलम से निवासी छोटे सिंह के पुत्र की बारात नजीबाबाद तहसील के गांव समीपुर आई थी। समीपुर निवासी बाला की लड़की की बारात की चढ़त के समय मंगलवार को शादी के जश्न में छोड़ा गया गोला एक घर में जाकर फटा। गोला आंगन में बैठी महिला 35 वर्षीय शबाना पत्नी रईस के निकट फटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। महिला की आंख और पैर में गंभीर चोटें आने के कारण महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। महिला पक्ष के गुस्साए ग्रामीणों ने लापरवाही से बारात चढ़ाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्र में बारात चढ़ाने में आपत्ति की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़ाई। वहीं, महिला पक्ष की ओर से रियाज ठेकेदार, नजर हसन, आरिफ मलिक ने सराय आलम के बारात में आतिशबाजी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लापरवाही से गोला छोड़ने की तहरीर पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed