फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाथियों में द्वंद्व के चलते नर हाथी के मरने की संभावना

हाथियों में द्वंद्व के चलते नर हाथी के मरने की संभावना

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हाथियों में द्वंद्व के चलते नर हाथी के मरने की संभावना
भागूवाला/नजीबाबाद। राजगढ़ रेंज में मृत नर हाथी मिलने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वनाधिकारियों की एक टीम देर शाम जांच के लिए नजीबाबाद पहुंची।
विज्ञापन

बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के राजगढ़ रेंज में एक नर हाथी शुक्रवार की देर रात मृत मिलने की खबर से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। राजगढ़ वनरेंज की साहनपुर कक्ष संख्या-दो में रामपुरचाठा बीट के ठंडा स्त्रोत क्षेत्र में मृत नर हाथी पड़ा था। कीचड़ में हाथी पड़े होने की खबर मिलते ही डीएफओ उदयवीर सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी विजेंद्र मलिक वनकर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृत हाथी के शरीर से बदबू आ रही थी। वनाधिकारियों को अनुमान है कि उसकी मृत्यु बृहस्पतिवार को किसी समय हुई। हाथी के शरीर पर दांत के कई निशान थे। प्रथम दृष्टया वन विभाग ने हाथियों के द्वंद्व के चलते उसकी मौत होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि मृत हाथी के पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत का सही अनुमान लग पाएगा। अनुमानित करीब 10 वर्ष आयु के मृत हाथी के दांत सुरक्षित बताए गए हैं। नजीबाबाद वन विभाग की सूचना पर वाइल्ड लाइफ और वन अनुसंधान केंद्र के अधिकारी देर शाम नजीबाबाद पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक रूहेलखंड जोन के मुख्य संरक्षक भी घटनास्थल का दौरा करने के लिए नजीबाबाद पहुंच रहे थे। बताया गया है कि हाथी का पोस्टमार्टम जोनल चीफ, डब्लूडब्लूआई, एनबीआरआई एवं कंजरवेटर की टीम की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed