{"_id":"59f4d3e54f1c1bc1678b8021","slug":"201509217253-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग-नाइट रेड अभियान से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉर्निंग-नाइट रेड अभियान से हड़कंप
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/जलालाबाद। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम अधिकारियों ने कमर कस ली है। मॉर्निंग और नाइट रेड अभियान में दो दिन के भीतर 25 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में शनिवार सुबह गांव हुसैनपुर में बिजली चोरी कर आटा चक्की चलती मिली। उधर, एसडीओ विकास कुमार ने जलालाबाद क्षेत्र में 11 घरेलू विद्युत कनेक्शन चेक किए। जिनमें छह घरों में मीटर से पहले केबिल काटकर बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया। एसडीओ के निर्देश पर क्षेत्रीय जेई ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।
उधर, साहनपुर एवं गांव राहतपुर में चलाए गए रेड अभियान में की गई आकस्मिक चेकिंग में 18 लोग ऐसे मिले, जिनके पूर्व में विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं, मगर उनके द्वारा विद्युत लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। एसडीओ के निर्देश पर बिजली चोरी करने वाले सभी 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।