फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधान के खिलाफ मारपीट में चार के विरूद्घ रिपोर्ट

प्रधान के खिलाफ मारपीट में चार के विरूद्घ रिपोर्ट

Sat, 23 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ मारपीट में चार के विरूद्घ  रिपोर्ट
हल्दौर। गांव वाजिदपुर में ग्राम प्रधान के साथ रामलीला का उद्घाटन करने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की कार्रवाई से आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने बिना अनुमति के रामलीला के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर में बुधवार की रात प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का प्रदर्शन किया जाना था। ग्राम प्रधान किरनपाल सिंह ने रामलीला का उद्घाटन करने पर कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए उनके साथ बदसलूकी कर धक्कामुक्की की। इस मामले में प्रधान ने गांव के सोहित कुमार, मोहित कुमार, धीरज कुमार और धर्मेंद्र कुमार पर मारपीट करने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की तो चारों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गांव पहुंचकर बिना प्रशासनिक अनुमति के गांव में रामलीला प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही रामलीला के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि फरार चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed