{"_id":"5cd32037bdec2207315b5546","slug":"191557340215-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन का आरोपी सब पोस्टमास्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गबन का आरोपी सब पोस्टमास्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गबन का आरोपी सब पोस्टमास्टर गिरफ्तार
नजीबाबाद। तहसील डाकघर से करीब 53 लाख की धनराशि गबन करने के आरोपी सब पोस्टमास्टर जब्बार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब्बार डाकघर में तैनाती के दौरान ग्राहकों के विभिन्न खातों से लाखों की धनराशि उड़ाने के बाद से फरार था।
नगर के मोहल्ला सेवाराम क्षेत्र में तहसील डाकघर स्थित है। अक्तूबर 2015 के प्रथम पखवाड़े में डाकघर में तैनात सब पोस्टमास्टर जब्बार अचानक लापता हो गया। पोस्टमास्टर के लापता होते ही हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में खाता धारकों ने डाकघर पर प्रदर्शन किया। डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच में ग्राहकों के लाखों गबन का मामला प्रकाश में आया। तत्कालीन उपमंडल निरीक्षक सतीश कुमार गुप्ता ने चार अक्तूबर 2015 को सब पोस्टमास्टर के खिलाफ लगभग 200 ग्राहकों के लगभग 52 लाख की धनराशि गबन का मामला दर्ज कराया था। इनमें सावधि खाते, बचत खाते और आरडी खातों में से करीब 53 लाख की धनराशि गबन का मामला धारा 409 आईपीसी में दर्ज किया गया था तब से जब्बार फरार था। 24 फरवरी 2017 को मुजफ्फरनगर के गांव हरसौली थाना साहपुर निवासी जब्बार के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई थी। डाक विभाग ने जब्बार को गबन के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। चार साल से अधिक अवधि से फरार सब पोस्टमास्टर जब्बार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में उप निरीक्षक जयपाल सिंह ने टीम के साथ गबन के आरोपी जब्बार को गिरफ्तार किया।
साहिबाबाद में रह रहा था आरोपी
तहसील डाकघर से करीब 53 लाख की धनराशि गबन करने के बाद जब्बार डाक विभाग और पुलिस से बचने के लिए कई स्थान बदलता रहा। उसने अपनी पैत्रिक संपत्ति भी बेच दी। वर्तमान में गबन का आरोपी जब्बार गरीबा गार्डन थाना साहिबाबाद गाजियाबाद में रह रहा था।
विज्ञापन
गबन की धनराशि गवां चुका जब्बार
जब्बार वर्तमान में शुगर और दिल का मरीज है। डाकघर के ग्राहकों की लाखों रुपए की धनराशि भी वह गवां चुका है। जब्बार का कहना है कि उसने प्रोपर्टी डीलिंग के कारोबार में धनराशि जिस व्यक्ति के साथ लगाई उसकी अचानक मृत्यु हो गई और धनराशि डूब गई।
कई बार प्रदर्शन हुए
नजीबाबाद। तहसील डाकघर में गबन की धनराशि लेने के लिए क्षेत्र के ग्राहकों ने कई बार डाकघर पर प्रदर्शन किया। डाक विभाग द्वारा जांच टीम गठित की गई। ग्राहकों से शपथ पत्र लेकर उनकी पास बुक में चढ़ी धनराशि और जमा धनराशि की गहनता से जांच पड़ताल की गई। जांच में आरडी खातों में केवल बुक पर धनराशि दर्ज होने तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों के बचत एवं सावधि खातों में से धनराशि गायब पाई गई थी।
लाखों की धनराशि का भुगतान
नजीबाबाद। डाक विभाग ने बड़ी संख्या में ग्राहकों की धनराशि का जांच उपरांत भुगतान किया। इनमें मंजू शर्मा, अशोक कुमार, निशा, गुड्डू सैनी, स्वाति शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राहक शामिल हैं।