फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, हंगामा

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, हंगामा

Mon, 28 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, हंगामा
मिलक गंगौड़ा में कुंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन

हल्दौर। गांव मिलक गंगौड़ा में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायकेवालों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना मंडावर के गांव किशनवास निवासी रामकिशन सैनी ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री 24 वर्षीय नेहा शादी गांव मिलक गंगौड़ा निवासी नरेश सैनी के पुत्र हेमचंद्र सैनी से की थी। नेहा का कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी ससुराल में थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। किसी ने मामले की सूचना फोन पर मृतका के मायके वालों को दी। मृतका के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर उसके ससुरालियों पर दहेज में मोटी रकम व चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मामले को तूल पकड़ता देख ससुरालवाले मौके से फरार होने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेहा का शव उसके ससुराल में कमरे की छत के कुंदे से लटका हुआ था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सीओ सिटी महेश कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई नेपाल सैनी ने मृतका के पति हेमचंद्र सैनी, ससुर नरेश सिंह सैनी, सास झुंडिया देवी, चचेरे ससुर राकेश सैनी, देवर टिंकू, ननद मनोज देवी, बबीता व रिंकी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका के पति को मौके से दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार अन्य सात आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed