फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान ने सांड को डंडे से पीटा, मौत

किसान ने सांड को डंडे से पीटा, मौत

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
किसान ने सांड को डंडे से पीटा, मौत
किसान ने सांड़ को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव नांगल जाजन में सोमवार शाम एक आवारा सांड़ कहीं से आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह गांव के एक किसान ने सांड़ को घेर कर उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही सांड़ गांव के ही एक अन्य किसान के घेर के सामने जाकर मर गया। सांड़ की मौत के बाद आरोपी फरार हो गया। इसी बीच ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आसपास के लोगों ने आरोपी किसान से सांड़ के शव को वहां से उठाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोपी किसान द्वारा सांड़ को मारने का दोषी बताते हुए किसान से प्रायश्चित करने को कहा। किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों ने सांड़ को गड्ढा खोद कर दबा दिया। उप निरीक्षक सुधीर तोमर ने बताया कि ग्रामीणों ने ठंड लगने के कारण सांड़ की मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed