{"_id":"5bedc18cbdec22698a47166f","slug":"191542308236-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में किशोर की मौत
चिलकाना (सहारनपुर)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर की जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे 14 वर्षीय उमर पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला मजहर हसन चिलकाना अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। स्कूटी पर उमर के साथ उसका छोटा भाई भी बैठा था। बाजार के निकट अचानक उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंपो से जा टकराई। टक्कर लगने से कोई नुकीली चीज उमर के गले से टकरा गई, जिससे उमर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उमर को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर आ गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।