{"_id":"5bdd24b8bdec2269845a9f57","slug":"191541219512-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किसान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किसान को गोली मारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
किसान को गोली मारी
- देहात थानाक्षेत्र के गांव मझौला खुर्द का मामला
- पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। मझौला खुर्द गांव में घर का दरवाजा खुलवाकर बाइक सवार बदमाशों ने किसान को गोली मार दी। किसान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज परिजनों में चीखपुकार मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव मझौला खुर्द निवासी ओमप्रकाश सिंह (52) किसान हैं। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप के मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही ओमप्रकाश ने गेट खोला तो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश की तहरीर पर ताजपुर निवासी जितेंद्र, सोनू और कृपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
देहात थाना क्षेत्र में मझौला खुर्द में घर के गेट पर गोली मारने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच साल भर पहले हुई हत्या का विवाद चला आ रहा है। नामजद सोनू के पिता वीरेंद्र सिंह हत्या के मामले में वादी है और ओमप्रकाश का दामाद जेल में बंद हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. विपिन ताडा, एसपी अमरोहा