फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग

बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग

Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग
बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग
विज्ञापन

नूरपुर। घर में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने गृह स्वामी को हथियारों के बल पर खूब धमकाया। शोर होने पर मोहल्ले वालों को आता देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर कोई बदमाश नहीं मिला।

नगर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी एक शिक्षिका अपनी माता के साथ रहती है। एक योग शिक्षक भी उनके घर में किराए पर रहता है। शिक्षिका के अनुसार रात करीब आठ बजे वह खाना खा रहे थे। इस बीच गेट पर आवाज हुई तो उनकी बेटी ने दरवाजा खोला। इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और योग शिक्षक समेत सभी को धमकाने लगे। उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। फायर होने के बाद मोहल्ले के लोग जैसे ही इकट्ठा होना शुरू हुए तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शिक्षिका और वहां रहने वाले योग शिक्षक से पूछताछ की। बदमाश लूट अथवा अन्य किसी मकसद से घर से घुसे थे इसका पता नहीं लग सका है। मोहल्ले वालों ने बताया कि किराए पर उक्त घर में रहने वाला योग शिक्षक कुछ दिन पूर्व एक शिक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना में भी शामिल था। सरेशाम हुई घटना से मोहल्ले में भय का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed