फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिना लाईसेंस के चलते मिले ईंट भट्टे

बिना लाईसेंस के चलते मिले ईंट भट्टे

Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिना लाईसेंस के चलते मिले ईंट भट्टे
बिजनौर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों के बाद ईंट भट्ठों की जांच में जमकर लापरवाही सामने आ रहे हैं। जांच में कई ईंट भट्टे अवैध मिले हैं। इनके जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नूरपुर व धामपुर क्षेत्र में छापेमारी की। जांच में मैसर्स राजा ब्रिक उद्योग, मैसर्स गोल्डन ब्रिक वर्क्स, मैसर्स चौधरी ब्रिक फील्ड, मैसर्स शक्ति ब्रिक वर्क्स, अब्दुल हकीम ब्रिक वर्क्स, मैसर्स ढ़ीकली ब्रिक वर्क्स, मैसर्स न्यू गोल्डन ब्रिक वर्क्स, मैसर्स हिंदुस्तान ब्रिक वर्क्स, मैसर्स किसान ब्रिक वर्क्स, मैसर्स हीरा ब्रिक वर्क्स, मैसर्स बाबाशाह ब्रिक वर्क्स, मैसर्स शिव ब्रिक वर्क्स आदि जांच में अवैध मिले। इन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से परमिशन नहीं ली थी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से ईंट भट्ठे संचालित कर रहे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब व्यापारी लाइसेंस लेने के लिए विभाग में आ रहे हैं। विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के अनुसार ईंट भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed