फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिट्टी भरने को लेकर विवाद, चार घायल

मिट्टी भरने को लेकर विवाद, चार घायल

Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी   भरने को लेकर विवाद,  चार घायल
मिट्टी भरने को लेकर विवाद, चार घायल
विज्ञापन

हल्दौर । गांव फडियापुर के जंगल में खेत में से ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व फावड़े चले। इस विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

गांव फडियापुर में ग्राम प्रधान शीशावती देवी द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गांव में सड़क का समतलीकरण करने के लिए जंगल से किराये के ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी मंगाई जा रही है। ग्रामवासियों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे गांव के हरिओम व अंकित कुमार के बीच अपने-अपने ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। इस विवाद में प्रथम पक्ष हरिओम, देवराज, छोटू व द्वितीय पक्ष का अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल हरिओम के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed