फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सराफ से लूट का प्रयास

सराफ से लूट का प्रयास

Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सराफ से लूट का प्रयास
सराफ से लूट का प्रयास
विज्ञापन

नूरपुर। गांव पुरैना निवासी राजेंद्र सिंह की फतेहाबाद रोड पर ज्वैलर्स की दुकान है। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने भतीजे शुभम के साथ बाइक से घर जा रहे थे। राजेंद्र सिंह के मुताबिक फतेहाबाद के पास पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने धक्का मारकर उनकी बाइक गिरा दी और तमंचों के बल पर उनसे लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान पास में ही ट्रैक्टर से खेत जोत रहे एक किसान ने मामला समझकर शोर मचा दिया। शोर होने पर ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश फरार हो गए। राजेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed