फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाएं हो रहीं लामबंद

शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाएं हो रहीं लामबंद

Sun, 20 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाएं हो रहीं लामबंद
मंडावर/कोतवालीदेहात। गांवों में शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाएं फिर से लामबंद होने लगी हैं। गांव बेगपुरशादी उर्फ रामपुर की महिलाएं भी शराब की दुकान के विरोध में उतर आई हैं। महिलाओं ने गांव में शराब की दुकान के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। शराब की दुकान बंद होने के आश्वासन पर ही महिलाएं शांत हुईं। वहीं गांव दयालवाला में चल रहा महिलाओं का बेमियादी धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

ग्राम बेगमपुर शादीपुर उर्फ रामपुर में देशी व विदेशी शराब का ठेका कई वर्षों से संचालित है। शनिवार सुबह महिलाएं एकत्र होकर ठेके पर पहुंच गई और दोनों शराब की दुकान का ताला बंद करके सड़क पर प्रदर्शन किया सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा आशाराम सिंह ने महिलाओं को काफी समझाया और उन्हें शीघ्र ही शराब की दुकान यहां से बंद कराने का आश्वासन देने पर लगभग चार घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया। महिलाओं का आरोप था कि गांव के पास शराब की दुकान होने के कारण गांव में शराब पीने के लोग ज्यादा आदि हो चुके हैं। इस दौरान संतोष सुनीता देवी, सोमवती देवी, राजबाला, कुसुम देवी, दयावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं गांव दयावाला में शराब की दुकान के बाहर महिलाओं का धरना पूरी रात जारी रहा। शनिवार को आबारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह महिलाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को 15 दिन में दुकान दूसरी जगह शिफ्ट कराने का आश्वासन देकर दोपहर बाद धरना समाप्त कराया। धरने में दयावती देवी, मिथलेश, मुन्नी, अनीता, कमला देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed