{"_id":"59949c404f1c1bb4328b4568","slug":"191502911552-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में लेखपाल ने फांसी पर लटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह में लेखपाल ने फांसी पर लटकर जान दी
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। पारिवारिक कलह से तंग आकर लेखपाल ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्टेट बैंक कालोनी निवासी विनीत भारद्वाज धामपुर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में वह परिवार से अलग गांव नौरंगाबाद में किराए के मकान में अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। 13 अगस्त को उनके बड़े बेटे कुशाग्र (6) वर्ष की वर्ष गांठ थी। बेटे की वर्षगांठ पर दंपत्ति में किसी को बात को लेकर मनमुटाव हो गया। नाराज पत्नी अपने दोनों बेटों कुशाग्र (6) व लवी (4) को लेकर मुरादाबाद चल गई। घर अकेला विनीत भारद्वाज रह गया। 15 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मकान के ऊपर वाले कमरे में गया था तथा पंखे से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। अचानक कुछ देर बाद ही मृतक का छोटा भाई वैभव भारद्वाज भी मकान पर पहुंच गया। उसने कमरा खोलने की कोशिश की। लेकिन वह कमरा नहीं खोल सका। कमरा न खुलने पर उसने शोरशराबा मचाया तो आस पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल कमरा खोला। देख तो विनीत की धड़कन चल रही थी। उन्होंने आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन व राजस्व कर्मियों ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी। देर रात मृतक की पत्नी भी मुरादाबाद से सीएचसी पहुंच गई। उधर, कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई होगी।