फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लूट का प्रयास

लूट का प्रयास

Fri, 05 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लूट का प्रयास
युवक से लूट का प्रयास
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। बाइक सवार बदमाशों ने छाछरी मोड़ और चकगढ़ी मार्ग पर बाइक सवार महिला और दो युवकों के साथ तमंचे के बल पर मारपीट कर लूटने का प्रयास हुआ। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव चक गढ़ी निवासी अतर सिंह और उर्मिला देवी, गांव नंगली निवासी अतर सिंह का दोस्त नरेश बाइक से बृहस्पतिवार की देर शाम छाछरी मोड से चक गढ़ी जा रहे थे। मार्ग में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें मारपीट कर लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का लगता है। मामले की जांच की जा रही है।


हाईटेंशन तार से गन्ना जला
कोतवाली देहात। धनोरी कुंवर के जंगल में हाईटेंशन विद्युत तार से उठी चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। इस बीच चार बीघा गन्ना जल गया। धनोरी कुंवर निवासी भूदेश सिंह का गांव से कुछ दूरी पर गन्ना खड़ा हैं। खेत के ऊपर ग्यारह हजार की लाइन गुजर रही है। इस बीच विद्युत लाइन का तार टूटकर दूसरे तार पर गिर गया। इस बीच करीब चार बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed