फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जमीनी रंजिश में करोसिन छिड़कर भतीजे को मारने पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

जमीनी रंजिश में करोसिन छिड़कर भतीजे को मारने पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जमीनी रंजिश में करोसिन छिड़कर भतीजे को मारने पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
युवक को जिंदा जलाने के मामले में मुकदमा
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी शिमला देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ सोनीपत में रहती है। उसका देवर मदन कुमार जमीन हड़पने की फिराक में था। 26 जून को उसका बेटा अजीत गांव में आया हुआ था, वह रात्रि में अपने घर पर सो रहा था। इस दौरान मदन, पुष्पा पत्नी मदन सिंह, वेदपाल पुत्र मदन ने रात्रि में अजीत के ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें वह 80 प्रतिशत झुलस गया। गांव के किसी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की तो वह भागकर गांव आसफाबाद चमन के समीप पहुंच गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। झुलसी हालत में ही चिकित्सक की मौजूदगी में बेटे ने बयान दर्ज हुए। गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन गांव के गजेंद्र, अन्य उसे काशीपुर ले गए। गजेंद्र ने घटना की सूचना सोनीपत युवक के परिजनों को भी दी। परिजन उसे पानीपत ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed