फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रसव पीड़ा में महिला व नवजात की मौत, हंगामा

प्रसव पीड़ा में महिला व नवजात की मौत, हंगामा

Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा में महिला व नवजात की मौत, हंगामा
अफजलगढ़। प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला व उसके नवजात की अस्पताल में मौत हो गई। मां व नवजात की मौत के बाद चिकित्सक अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से मां व नवजात की मौत हो गई। उधर पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाल क्षेत्र के गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही महिला की भी मौत हो गई। घटना से चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। हालत को देख चिकित्सक अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए परिजनों का हंगामा शांत कराया। हंगामा कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से महिला व नवजात की मौत हुई है। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर भी उपचार के दौरान अनदेेेेखी करने का आरोप लगाया। हंगामे बाद राजनीति हस्तक्षेप के चलते मामले का पटाक्षेप कर लिया गया। परिजनों ने फिलहाल पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। उधर कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed