{"_id":"5ad0f9144f1c1b56098b4608","slug":"181523644692-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को घर में घुसकर पीटा
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव दुलीचंदपुर में पूर्व प्रधान और उसके समर्थकों ने नाली निर्माण का विरोध करते हुए ग्राम प्रधान के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रधान और उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घर के सामने पड़ी झोपड़ी में आग लगा दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रधान की ओर से नौ नामजद सहित 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम प्रधान सुक्खे शाह ने बताया कि वह गांव में नाली का निर्माण करा रहा है। पूर्व प्रधान और उसके समर्थक नाली बनाने का विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा और घर के बाहर ले जाकर बैठा दिया। बीचबचाव कराने आए उसके परिजनों को भी पीटा गया। आरोपियों ने घर के सामने पड़ी उसकी झोपड़ी में भी आग लगा दी। प्रधान ने घर से भागकर आरोपियों से अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद ही प्रधान की सूचना पर अफजलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, मोहित सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया की नामजद आरोपी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।