{"_id":"5ac519244f1c1bd1618b58f8","slug":"181522866468-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र ने पिता का अपहरण होने की पुलिस को दी थी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्र ने पिता का अपहरण होने की पुलिस को दी थी सूचना
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में मजदूरी करते मिले पिता-पुत्र
मंडावली (बिजनौर)। पुलिस ने संदिग्ध ढंग से लापता व्यक्ति को हरिद्वार में मजदूरी करते पकड़ लिया। पुलिस उस समय हतप्रभ रह गई, जब पिता के अपहरण की पुलिस से शिकायत करने वाला उसका पुत्र भी पिता के साथ हरिद्वार में ही मिला।
क्षेत्र के गांव कांठपुर निवासी अरविंद ने 20 मार्च को मंडावली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि भागूूवाला क्षेत्र में गन्ना क्रेशर पर काम करने वाला उसका पिता संतराम 19 मार्च से लापता है। अरविंद ने गांव के ही जयपाल पर पिता के अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अरविंद का आरोप था कि जयपाल अपनी लापता पुत्री को भगाने के झूठे आरोप में उसके भाई विपिन और पिता संतराम को फंसा रहा है।
अरविंद की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि संतराम और उसका पुत्र अरविंद हरिद्वार में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। मंडावली पुलिस ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह, ग्रामीण मोहन कश्यप को साथ लेकर हरिद्वार पहुंची। पुलिस ने हरिद्वार की खड़खड़ी चौकी क्षेत्र से संतराम और अरविंद को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को मंडावली थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ करते हुए दोनों को जमकर फटकार लगाई। दरअसल मामला एक प्रेमी युगल से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को बरामद करने में पुलिस और परिजनों की मदद करने के बदले अपहरण का झूठा मामला बनाने पर पिता-पुत्र को चेतावनी दी।