{"_id":"59b041d14f1c1bfd7f8b479d","slug":"181504723409-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना डाला, नामजद रिपोर्ट कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना डाला, नामजद रिपोर्ट कायम
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। नगर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता का उसकी मां से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसकी मां अलग रहती है। उसका एक भाई भी है। वह और उसका भाई अपने पिता के साथ रहते हैं। आरोप है कि उसके पिता ने 15 अगस्त को जब वह घर पर थी तो हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह डरा-धमका कर घृणित कार्य करता रहा। वह पिता के घर से अपनी मां के पास गई और मां को उसने सब कुछ बता डाला। पिता की करतूत सुन वह बौखला गई और अपने साथ पुत्री को थाने ले जाकर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि आरोपी की पत्नी शिक्षिका है। जो विवाद के कारण आरोपी से नगर के दूसरे मोहल्ले में अलग रहती है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।